*👉🏻 आंतकियों की घुसपैठ से पुलिस हुई मुश्तैद, बस स्टैंड में चलाया सर्च अभियान*
जालंधर,16 नवंबर-(भल्ला)-पंजाब में आंतिकयों की घुसपैठ को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद हो चुकी है। पुलिस ने पंजाब के हर शहर में चौकसी बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में आज थाना डिवीजन नं 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में थाना 6 व बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने बस स्टैंड में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों और यात्रियों की तलाशी ली। पुलिस ने यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की और बस स्टैंड में स्थित दुकानदारों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। पुलिस इस समय पूरी तरह से मुश्तैद दिखाई दे रही है।





