*👉🏻 निर्धारित समय के बाद भी खुलने वाले शराब ठेकों पर हुई कारवाई,भविष्य के लिए दी वार्निंग* *👉🏻 मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों और वायरल वीडियो के आधार पर हुई कारवाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- लॉकडाउन के दौरान और निर्धारित समय के बाद भी खुलने वाले शराब ठेकों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस बारे में जिला प्रशासन ने एक पत्र जारी कर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान और निर्धारित समय के बाद भी खुलने वाले शराब ठेकों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों और वीडियो के आधार पर की गई है। जिला प्रशासन ने भविष्य के लिए भी शराब ठेकों के मालिकों को हिदायत दी है कि निर्धारित समय पर ही ठेकों को बंद किया जाए। अगर निर्धारित समय के बाद भी कोई ठेका खुला पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शाम 6:30 बजे जब सभी दुकानें बंद हो जाती थी तो शराब के ठेके उसके बाद भी कई घंटे तक खुले रहते थे। शराब ठेकों के खिलाफ दुकानदार भी एकजुट होने लगे थे और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर रहे थे। जिस संबंध में मीडिया ने खबरें भी प्रकाशित की थी और न्यूज़ चैनलों पर शराब ठेकों के खिलाफ खबरें भी चलाई गई थी। इसी बात का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।