*👉🏻 680 पेटी शराब,एक एसेंट कार सहित आरोपी काबू*
जालंधर,21 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-कमिश्नरेट पुलिस ने 680 पेटी शराब,एक एसेंट कार सहित एक आरोपी को काबू किया है। पत्रकारवार्ता दौरान बताते हुए डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि एसओयू और सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने रेरु पिंड चौक में नाकाबंदी दौरान एसेंट कार में आ रहे पुनीत कुमार सोढ़ी उर्फ प्रीत पुत्र अनिल कुमार निवासी अर्जुन नगर किशनपुरा थाना रामामंडी को रोका। तलाशी लेने पर कार में से 23 पेटियां क्रेज़ी रोमियो और सात पेटियां पार्टी स्पेशल शराब
की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह पठानकोट रोड नजदीक नूरपुर में स्थित एक गोडाउन में से शराब लेकर आता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त गोडाउन में छापेमारी कर वहां से 650 पेटी अवैध शराब जो कि अलग-अलग मारका की थी बरामद की है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है कि वह शराब किसकी है और कहां-कहां पर सप्लाई होती है। पत्रकारवार्ता दौरान एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल,एडीसीपी गुरमेल सिंह,एसीपी मनिंदर सिंह,एसीपी नवनीत माहल, इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


