*👉🏻 नशीले इंजेक्शनों सहित दो काबू*
जालंधर,13 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- कमिश्नरेट पुलिस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को 100 नशीले इंजेक्शन और 100 नशीली शीशियों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी- 2 डी.सुडरविली ने बताया कि एसीपी दलबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना सदर के प्रभारी सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में एसआई रेशम सिंह चौकी इंचार्ज जंडियाला ने गांव सरहाली नहर नज़दीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दादूवाल गेट की तरफ से एक्टिवा पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस पार्टी
को देख घबरा गए और वापस मुड़ते समय एक्टिवा से गिर गए। एक्टिवा से गिरने के कारण एक्टिवा के आगे रखा हुआ बैग जमीन पर गिर गया और उसमें से नशीले टीके और नशीली शीशियां जमीन पर गिर गई। एसआई रेशम सिंह ने तुरंत साथी पुलिसकर्मियों की मदद से एक्टिवा सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया और पूछताछ दौरान पता चला कि वह नशीले इंजेक्शन और नशीली शीशियां सहारनपुर यूपी से लेकर आते थे और यहां पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी चाहल नगर फगवाड़ा और जसविंदर सिंह उर्फ शेरू पुत्र रूबी निवासी गांव जंडियाला थाना बंगा जिला नवांशहर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।