*👉🏻 भाजयुमों ने फूंका मेयर राजा का पुतला* *👉🏻 मिलाप चौक से कम्पनी बाग चौक तक निकाली शवयात्रा*

जालंधर,24 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुनीश विज की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मेयर जगदीश राज राजा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। मेयर राजा के कार्यकाल के असफल एक साल पूरे होने पर मिलाप चौक से शव यात्रा निकालकर कंपनी बाग चौक में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेयर जगदीश राजा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जालंधर के इतिहास में जगदीश राज राजा सबसे असफल मेयर साबित हुए हैं। इनके कार्यकाल में नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा है और शहर की सड़कों की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी है। पूरे शहर में सफाई व्यवस्था अपना दम तोड़ चुकी है और शहर की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेयर राजा के संरक्षण में शहर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं और आम आदमी का 2 मरले के मकान का नक्शा भी पास नहीं हो रहा। मेयर राजा शहरवासियों को सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुए हैं। इस प्रदर्शन दौरान दिनेश शर्मा,पंकज सारंगल, पंकज जुल्का, रजनीश पंडित, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह, सुशांत कोहली, गौरव राय सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
