*👉🏻 रावी दरिया पर बना पैंटून पुल टूटा, सैनिक ट्रक गिरने से बचा*
गुरदासुपर,18 जून 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब के गुरदासपुर से एक बड़ी खबर आई है। रावी दरिया पर बना पैंटून पुल टूट गया। पुल टूटने की वजह से सेना
का ट्रक फंस गया। ट्रक रावी नदी से बार्डर की दूसरी तरफ जा रहा था। ट्रक में 8 सैनिक सवार थे,जो सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि जिस पुल से सेना का ट्रक जा रहा था वह लकडी का पुल था जिस कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


