*👉🏻 स्कूल टीचर से दुखी होकर नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या* *👉🏻 सुसाइड नोट में लिखा.. मम्मी पापा..टीचर नरेश कपूर को सज़ा जरूर दिलाना,पढ़ें पूरी खबर किस कारण की छात्रा ने आत्महत्या*
जालंधर,6 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- केएमवी संस्कृति स्कूल की 9 वीं कक्षा की छात्रा तनवी मेहता पुत्री राजेश मेहता निवासी दौलतपुरी ने अपने स्कूल टीचर नरेश कपूर से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 3 पेज के सुसाइड नोट में तनवी मेहता ने अपने मम्मी पापा को संबोधित करते हुए लिखा है कि उनके स्कूल का टीचर नरेश कपूर उन्हें बिना वजह डांटता था और
तंग परेशान करता था। जिस कारण वह स्कूल भी नहीं जाती थी और जब कभी भी वह स्कूल जाती थी तो उसके मन में हमेशा डर रहता था। स्कूल में नरेश कपूर हर बार किसी की भी गलती पर तनवी मेहता को ही डांटता था।
जिस बारे में तनवी मेहता ने सुसाइड नोट में लिखा है और मृतक छात्रा ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार टीचर नरेश कपूर है। जिसे सजा जरूर दिलवाई जाए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड साइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
सबसे पहले पिता ने देखा बेटी को फंदे से लटके हुए—
सबसे पहले पिता राजेश मेहता ने ही अपनी बेटी को फंदे पर लटके हुए देखा। एचईएन को जानकारी देते हुए राजेश मेहता ने बताया कि वह सुबह बेटी को उठाने के
लिए कमरे में गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि उनकी बेटी पंखे के साथ फंदा लगाकर लटकी हुई थी। जिसे तुरंत ही नीचे उतारा तो वह मृत थी। उसके पास एक सुसाइड नोट पड़ा हुआ था। जिसमें उसने अपनी मौत की वजह लिखी हुई थी।
साले की बेटी को गोद लिया था राजेश मेहता ने
राजेश मेहता के अपनी औलाद ना होने के कारण साले की बेटी तनवी को गोद लिया था और उसे अच्छी परवरिश दे रहा था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उसने तनवी को अपने पास बुला लिया।


