*👉🏻 हनुमान जयंती पर हनुमान जी को 21 किलो के लड्डू का लगाया भोग* *👉🏻 श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर में महिला सत्संग कमेटी की सदस्यों ने किया कीर्तन*
जालंधर,19 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर (झंग बिरादरी) जीटी रोड में भगवान हनुमान जी की जयंती के अवसर पर महिला सत्संग
कमेटी की ओर से सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, संकट मोचन का पाठ व कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 21 किलो का लड्डू, बर्फी, संतरे, केले, गुड़ चना, नारियल ,न्यूट्री कुल्चा आदि पकवानों का भोग
हनुमान जी को लगाने उपरांत लंगर भक्तजनों में बांटा गया। इस अवसर पर माता सोमा रानी जी, पंडित ललित कुमार कपिल, पंडित कमलेश्वर प्रसाद, शिवकुमार
अवस्थी, टिंकू पंडित, रमन शर्मा, ज्योति कपिल,कुसुम अवस्थी चांद रानी, विजय रानी, स्वर्णा, रिंपी कपूर, सुषमा ढींगरा, प्रवीण कुमारी, नीलम रानी व लुधियाना से भी आई संगत ने माथा टेक हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
कीर्तन मंडली ने हनुमान जी के भजनों से संगत को निहाल किया।
