*👉🏻 थाना पांच ने पकड़े दो लुटेरे*
जालंधर,9 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने दो लुटेरों को काबू कर उनके पास से एक मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। एचईएन को जानकारी देते हुए एडीसीपी डी. सुंडरविली ने बताया कि एएसआई फकीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को काला संघिया रोड से काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने काला संघिया रोड पर स्थित टैगोर स्कूल के पास से एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल और यामाहा एफजेड बाइक बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ शीला पुत्र पूरन चंद निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा और सुनील कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी मोहल्ला बेरियां बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
