*👉🏻 सजायाफ्ता कैदी ने पुल से कूद की आत्महत्या*
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)-दोमोहरिया पुल से कूद कर पैरोल पर आए कैदी ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी देते हुए मृतक गौरव पुत्र सतीश कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा के भाई संजीव ने बताया कि गौरव नशे के केस में 10 साल की कैद काट रहा था और पैरोल पर आया था। बुधवार को गौरव की पैरोल की अवधि खत्म हो गई थी इसी लिए हमने उसे कहा था कि तुम्हे वापिस छोड़ आते हैं। लेकिन गौरव बोला कि मैं खुद ही जा रहा हूँ। कल से गौरव घर नहीं था तो हमें लगा कि वो वापिस जेल चला गया है। लेकिन आज पता चला कि उसने पुल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।



