*👉🏻 ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट की फिरोजपुर टीम ने दी शहीद वीर हक़ीक़त राय को श्रद्धांजलि*

फ़िरोज़पुर, 11 फरवरी 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (रजि.) की फिरोजपुर टीम ने बसंत पंचमी के दिन शहीद वीर हकीकत राय को श्रद्धांजलि भेंट की। श्री सनातन धर्म युवक सभा मंदिर फिरोज़पुर में करवाये गए श्रद्धांजलि समागम में टीम के सदस्यों ने कहा कि शहीद वीर हकीकत राय जी ने धर्म की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी दी थी। इसीलिए सभी सदस्यों ने उनकी कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर प्रेसिडेंट विपन चोपड़ा, सतीश धवन, मनीष सेतिया, अजय बजाज, दिनेश शर्मा, कमल कांत, रमेश शर्मा, देव चोपड़ा, संजीव शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

