*👉🏻 मेले में जै बाबा सोढल के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे श्रद्धालु*

जालंधर,22 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाने वाला श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला आज बाबा जी के जयकारों के साथ शुरू हो गया। रविवार तक चलने वाले इस मेले में देश विदेश से श्रद्धालु आकर मन्नतें मांगते हैं और जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है वह बाबा जी के दरबार में आकर माथा टेकते हैं। मेले में बच्चों के लिए झूले,खिलौने आदि उपलब्ध है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा इंतजाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया है। मंदिर कमेटी की तरफ से मंदिर में आने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही सेहत संबंधी मेडिकल टीमें भी तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा के लिए 2300 मुलाजिम तैनात किए हैं और सादे कपड़ों में भी पुलिस मुलाजिम मेले वाले स्थान के आस पास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे।
