*👉🏻 एनआरआई महिला से सुपारी लेकर उसके पति को गोली मारने वाला काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए स्टाफ देहात पुलिस ने एनआरआई महिला से सुपारी लेकर उसके पति को गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नकोदर कंग साबू निवासी सतनाम सिंह सत्ता के रूप में हुई है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ टू देहाती के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवकुमार और उसकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास चार पिस्तौल 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सतनाम सिंह सत्ता के खिलाफ अलग-अलग थानों में 30 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 26- 1-18 को सुबह 6:30 बजे स्कोडा और आल्टो कार में हथियारबंद लोगों ने गोराया निवासी एनआरआई मक्खन सिंह को गोलिया मारी थी। एक गोली उसकी जांघ में लगी थी। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। सतनाम सिंह ने माना कि उसे एन आर आई महिला जसविंदर कौर, जो कनाडा के वैंकूवर शहर में रहती है ने सुपारी दी थी। उसे शक था कि उसके पति के किसी और से संबंध है। इस काम के लिए उसने अपने साथ मैतपुर निवासी कुलवंत सिंह और राजेंद्र सिंह साथ मिलाया। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि सतनाम सिंह ने अपने साथी वीरेंद्र कुमार लहरी और संदीप कुमार निवासी राजस्थान के साथ मिलकर लांबड़ा से नकोदर की तरफ रास्ते शराब का ठेका भी लूटा था और एक पेट्रोल पंप लूटा था।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसी तरह इंस्पेक्टर शिवकुमार और उसकी टीम ने भोगपुर से विजय कुमार निवासी गुरु अमरदास कॉलोनी और जितेंद्र कुमार निवासी किंगरा और बलदेव सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर को 300 ग्राम ग्राम हेरोइन और एक मारुति कार बरामद की।
इसी तरह सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने 6 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गांव मुकीमपुर निवासी रविंद्र सिंह राणा को गिरफ्तार किया।



