*👉🏻 चोरों ने बैंक का एटीएम तोड़ा, पुलिस कर रही जांच*
जालंधर,14 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत आती कूल रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को देर रात चोरों ने लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफल ना होने पर वह फरार हो गए। जानकारी देते हुए बैंक के चौकीदार कमल ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह बैंक पहुंचा और बैंक के साथ ही लगे एटीएम को खोल कर चेक करने लगा तो देखा कि एटीएम टूटा हुआ था और एटीएम में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत ही बैंक प्रबंधकों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

