*👉🏻 चलती कार को लगी आग, कार में सवार चार लोगों की बची जान*
जालंधर,15 फरवरी 2019-(हरदीप सिंह बब्बू)- कार में जालंधर से करतारपुर जा रहे चार लोगों की जान बच गई, क्योंकि चलते चलते कार गर्म होने का एहसास होने पर कार चालक ने विधीपुर फाटक के नजदीक कार को रोक दिया। जैसे ही चारों लोग कार से उतरे तो कार धू-धू कर जलने लगी। कार चालक हरजिंदर सिंह निवासी लंबा पिंड ने बताया कि वह और उसके तीन साथी करतारपुर जा रहे थे। लेकिन विधिपुर फाटक के नजदीक पहुंचते ही उन्हें लगा कि कार से धुआं निकल रहा है। एहसास होते ही उन्होंने कार को साइड में रोक दिया। जैसे ही वह चारों कार से नीचे उतरे तो कार को आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत करतारपुर के दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


