*👉🏻 असामाजिक तत्वों को फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिखाए अपने तेवर*
जालंधर,18 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- फगवाड़ा कांड के बाद जिले के अलग-अलग शहरों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। महानगर में भी धरना-प्रदर्शनों के कारण अफवाहों का दौर गर्म था और लोगों के मन में भय था। जिसे दूर करने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशों पर शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एआरपी, एआरएफ, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने शहर के तंग बाजारों मोहल्लों और चौराहों के बीच से गुजरते हुए लोगों को शांत रहने की अपील की। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से कहा की वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और अपना कामकाज करें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। पुलिस के इस कड़े रुख से असमाजिक तत्वों के मन में भय पैदा हुआ है और आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना पैदा हुई।

