*👉🏻 ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, हादसा या आत्महत्या ?*
जालंधर,28 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- डीएवी कॉलेज हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देखने से व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति अचानक ही ट्रेन के आगे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत ही जीआरपी थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह हादसा था या व्यक्ति
ने आत्महत्या की है पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
