*👉🏻 लावारिस बैग में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)-चौकी बस स्टैंड के नजदीक होटल किंग के पास बनी पार्किंग के पीछे एक लावारिस बैग पड़ा हुआ देख एक ऑटो वाले ने 
पुलिस को सूचना दी कि एक बैग है जिसमें बंब हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मदन सिंह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलवाया। काफी देर तक जांच करने के बाद पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें से माइक बरामद हुआ। जिससे पुलिस प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली। वही चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी जाए।


