नाबालिगा से रेप के मामले में दो गिरफ्तार,एक की तलाश
नकोदर-(अशोक कक्कड़)-डीएसपी नकोदर डॉ. मुकेश कुमार की हिदायतों पर थाना नकोदर की पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि की एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
थाना नकोदर वीमेन सेल की इंचार्ज सुरिंदर कौर के पास सीमा पत्नी भूपिंदर कुमार ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी रानी (काल्पनिक नाम) उम्र 16 जोकि दिमागी तौर से कमजोर है।वो घर पर ही रहती है और मैं काम पर चली जाती थी।मेरी गैर मौजूदगी में तीन व्यक्तियों ने मेरी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया।सीमा ने शिकायत में बताया कि जब मुझे शक हुआ तो मैंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने रोते हुए बताया कि जब वह अकेली थी तो निर्मल सिंह पुत्र स्वर्ण दास निवासी बोपराये कलां,जसपाल पुत्र भजन दास निवासी बोपराये कलां और पिंका उर्फ मलकीत राम पुत्र मोहन लाल निवासी चक्क कलां ने डरा धमका कर मेरे साथ बलात्कार किया जिस कारण वह 5 महीने की गर्भवती हो गई।जांच करने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर निर्मल सिंह और पिंका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जसपाल की तलाश की जा रही है।
