जालंधर के विद्यार्थी की एक्सीडेंट में मौत, दोस्त के साथ नकोदर धार्मिक स्थान से माथा टेक कर आ रहा था वापिस
जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव मुद्दा में बोलेरो की टक्कर से गिरे युवक पर तेज़ रफ़्तार ट्रक के चढ़ने से मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के ग़ाज़ीगुल्ला में रहने वाले दो विद्यार्थी अपने मोटरसाइकिल पर नकोदर धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे।माथा टेक कर वापिस लौट थे युवकों के बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।जिस कारण बाइक से गिरे युवक पर ट्रक चढ़ गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान कनव निवासी ग़ाज़ीगुल्ला के रूप में हुई है और उसका दोस्त प्रिंस मामूली रूप से घायल हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घँटा बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस और न ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।मृतक युवक 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है।
