*👉🏻 बस स्टैंड पर चला सर्च अभियान, यात्रियों के सामान को भी चेक किया*
जालंधर,6 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-बस स्टैंड पर कमिश्नरेट पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मदन सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों और यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गेस्ट हाउस और होटलों में भी जाकर ठहरे लोगों की जांच की और उनके आईडी प्रूफ चेक किए। उन्होंने सभी होटलों और गेस्ट हाउस प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह जो कोई भी उनके होटल या गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए आता है उनके आईडी प्रूफ की कॉपी अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर रखें। अगर कोई व्यक्ति या वस्तु संदिग्ध दिखाई देती है तो तुरंत ही पुलिस को सूचित किया जाए। मदन सिंह ने कहा कि वह दिन-रात पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को निभाने के लिए मौजूद है। किसी को भी अगर जरूरत पड़े तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।


