*👉🏻 कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत होने की सूचना* *👉🏻 सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें पूर्व भाजपा एमएलए केडी भंडारी व अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 28 जनवरी 2023-(एच.ई)-वार्ड नंबर 64 से कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की कालिया ने आज सल्फास निगल ली। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी मौत हो चुकी है मगर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विक्की कालिया पर ₹50,00000 गबन करने का आरोप लगा था और उन पर इसी मामले में केस भी चल रहा था। विक्की कालिया द्वारा एक सोसाइटी बनाकर उसमें अपनी ही पार्टी के विधायकों व अन्य लोगों से फंड लिए गए थे। जिसका उन्होंने निजी हितों के लिए इस्तेमाल कर लिया था ये आरोप उन पर लगाये गए थे। इसी मामले की जांच के बाद उन पर एफ आई आर दर्ज हो चुकी थी।
विक्की कालिया ने सल्फास निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने पूर्व भाजपा के विधायक केडी भंडारी और अन्य लोगों के नाम लिखे हैं और अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हें बताया है। सुसाइड नोट में जो लोग विक्की कालिया को परेशान कर रहे हैं उनके बारे में उन्होंने साफ तौर पर लिखा है और यह भी लिखा है कि पुलिस व कोर्ट इन लोगों की पॉकेट में है क्योंकि यह लोग खुलेआम विक्की कालिया को धमकाते थे।
इन्हीं बातों से परेशान होकर आज विक्की कालिया ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया।

