जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC के पास देखे गए 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, अलर्ट पर वायुसेना

नई दिल्ली (हैडलाइन ब्यूरो)इंडियन एयर डिफेंस रडार्स ने पाया कि बीती रात पुंछ सेक्टर में एलओसी से 10 किमी की दूरी पर दो पाकिस्तानी जेट विमान घूम रहे थे। सभी इंडियन एयर डिफेंस और रडार सिस्टम हाई अलर्ट पर हैं।
गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने 26 फ़रवरी की सुबह बदला लिया। पाकिस्तान की बालाकोट में आतंकियों के 13 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके 200- 300 आतंकी ढेर हो गए। भारत की एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। सीमा पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है।
जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा और पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान के वायुसेना ने हवाई सीमा का उलंघन किया। भारत कि जवाबी कार्यवाही के बाद POK से भागे पाक विमान। बढ़ते तनाव को देखते हुए लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था।