*👉🏻 2 किलो अफीम सहित तीन काबू* *👉🏻 आठ महीनों में 31 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ चुकी है देहात पुलिस*
जालंधर,15 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस के थाना मकसूदा की पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना मकसूदा के एसआई मनजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सुबह 7:50 पर वरियाणा अड्डा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तभी गांव वरियाणा की तरफ से पैदल आ रहे एक प्रवासी मजदूर को रुकने का इशारा किया, जो पुलिस पार्टी को देख वापस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र रमनाथ यादव निवासी झारखंड बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह एसआई रघुनाथ सिंह थाना मकसूदां ने पुलिस पार्टी सहित विधि पर फाटक के पास नाकाबंदी की हुई थी। करीब दोपहर 3:00 बजे एक सरदार व्यक्ति जो की विधिपुर की तरफ से पैदल आ रहा था। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उसे रोककर उसके हाथ में पकड़े हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गुलजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी मोहल्ला कमालपुर ज़िला होशियारपुर पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार एसआई रघुनाथ सिंह थाना मकसूदा पुलिस पार्टी सहित सुबह साढ़े आठ बजे गांव गदईपुर से रंधावा मसंदा की तरफ गश्त पर थे। जैसे ही पुलिस पार्टी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंधावा मसंदा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और साथ ही गली में चला गया। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र बद्रीनारायण निवासी जिला कटिहार बिहार के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। देहात पुलिस ने आज से लेकर पिछले 8 महीनों में 31 किलो 112 ग्राम अफीम बरामद की है।


