ये है जीरो फिगर वाली बॉलीवुड़ की टॉप 5 एक्ट्रेस
1. उर्वशी रौतेला
2012 व 2015 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी उर्वशी रौतेला खूबसूरत तो है ही साथ ही एकदम फिट भी। उर्वशी का पसंदीदा वर्कआउट वॉकिंग और जॉगिंग है जिसे वे सुबह व शाम दोनों समय करती हैं।बॉडी को टोंड रखने के लिए वह जुम्बा व बेली करती हैं और समय मिलने पर जिम जाती हैं।

2. शिल्पा शेट्टी
शिल्पा के फेबुलस एब्स उनकों बॉलीवुड की फिटेस्ट हिरोइन में शुमार करता है।शिल्पा शेट्टी योग की बड़ी फैन हैं। वह न सिर्फ खुद योग करती हैं बल्कि इसके लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करती हैं।

3. अनुष्का शर्मा
अनुष्का खुद को फिट रखने के लिए जिम जाती हैं और योग भी करती है। ‘सुल्तान गर्ल’ की पतली कमर उन्हें सबसे फिट हिरोइन की श्रेणी में रखती है।

4. जैकलीन फर्नाडीज
श्रीलंकाई मलिका जैकलीन फिटनेस को लेकर बहुत संजीदा है। वह अपनी फूड हैबिट्स का खास तौर पर ध्यान रखती हैं।

5. कटरीना कैफ
कटरीना की फ्लैट टमी की दुनिया दीवानी है। ‘शीला की जवानी’ से लेकर ‘कमली’ और अब ‘काला चश्मा’ तक में वह इसका उदाहरण पेश कर चुकी हैं। वह इन गानों में कुछ ज्यादा ही फिट और हॉट लग रही थी।


