*👉🏻 अवैध वेपन, नशीले पाउडर और ड्रग मनी सहित दो काबू*
जालंधर,23 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस ने 3 अवैध पिस्तौल,11 ज़िंदा कारतूस,270 ग्राम नशीले पाउडर,एक लाख पांच हज़ार रुपये और हौंडा सिटी कार सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। एचई को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स.जीएस भुल्लर ने बताया कि सीआईए-1की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सन्नी वहमी पुत्र सुनील दत्त निवासी न्यू गीता कॉलोनी काला संघिया रोड को हाथी गेट सोफी पिंड से हौंडा सिटी कार सहित काबू कर लिया। आरोपी के पास से 270 ग्राम नशीला पाउडर, एक पिस्टल 32 बोर,5 ज़िंदा कारतूस, एक पिस्टल 315 बोर, 3 ज़िंदा कारतूस और एक लाख पांच हज़ार रुपये ड्रग मनी सहित काबू किया है। इसी तरह आरोपी राहुल पुत्र लेट प्रदीप चौधरी निवासी अशोक विहार नज़दीक मिल्क प्लांट जालंधर को टी-प्वाइंट अशोक विहार से काबू कर उसके पास से एक पिस्टल 9 एमएम और 3 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


