*👉🏻 पंजाब प्रेस क्लब के संस्थापक प्रधान आर एन सिंह की छठी बरसी पर करवाया श्रद्धांजलि समारोह*

जालंधर-(प्रदीप भल्ला/ज्ञान सिंह)- पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के संस्थापक प्रधान स्वर्गीय श्री आर एन सिंह की छठी बरसी पर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। यह समारोह पंजाब प्रेस क्लब के मौजूदा प्रधान स. लखविंदर सिंह जौहल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें पत्रकार भाईचारे के लोग उपस्थित हुए और स्वर्गीय श्री आरएन सिंह के जीवन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बताया गया कि कैसे स्वर्गीय सिंह साहब ने उस समय की सरकार से लड़ कर पत्रकारों के लिए इस क्लब को हासिल किया था। वह सिंह साहब ही थे जिनकी बदौलत आज पत्रकारों के लिए यह पंजाब प्रेस क्लब बन पाया है। इस मौके पर उपस्थित स.मेजर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी मल्हौत्रा, सुनील रुद्रा, जीपी सिंह, नरेश भारद्वाज, जतिंदर पाल सिंह, हरीश शर्मा, मुनीश, मोहिंदर राम फुगलाना, बबुटा व अन्य पत्रकारों ने स्वर्गीय आर.एन. सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।
