मरीज के परिजनों ने महिला डॉक्टर से किया दुर्व्यवहार,डॉक्टर्स ने विरोध में लगाया धरना
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)एक्स-रे विभाग में तैनात महिला डॉक्टर से मरीज व उसके परिजनों ने दुर्व्यवहार किया जिसके बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने धरना दे दिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डॉक्टर रमन गुप्ता व कश्मीरी लाल ने बताया की एक्सरे विभाग में ड्यूटी पर डॉक्टर मोनिका के साथ एक मरीज व उसके परिजनों ने दुर्व्यवहार किया जिसके विरोध में डॉक्टरों ने एक घंटा हड़ताल की तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में डॉक्टरों ने मेडिकल स्टूडेंट के एस बाव से भी शिकायत की उधर इस मामले में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर बावा का कहना था कि उनके पास शिकायत आई है जिसकी जांच कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉक्टर के. चोपड़ा,डॉक्टर तरलोचन सिंह,डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर सुरिंदर पाल,डॉक्टर मोनिका के ईलावा अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

