*👉🏻 4 किलो अफीम सहित तस्कर काबू*
जालंधर,28 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना मकसूदां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक कार सवार तस्कर को काबू कर उसके पास से 4 किलो अफीम बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एसपी राजवीर सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना मकसूदां के एसआई रघुनाथ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित विधिपुर फाटक नज़दीक सुबह 6:00 बजे
नाकाबंदी की हुई थी। तभी एक दिल्ली नंबर तेज रफ्तार मारुति कार को देखा जो करतारपुर की तरफ से आ रही थी। पुलिस पार्टी ने गाड़ी चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख कार चालक ने गाड़ी को वापस मोड़ने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पार्टी ने गाड़ी चालक को
काबू कर उसकी तलाशी ली तो गाड़ी की पिछली सीट के पीछे लकड़ी के दो बक्से बनाये हुए थे। पुलिस को उन बक्सों में दो लिफाफे पड़े हुए मिले। जिनमें दो-दो किलो अफीम पड़ी हुई थी। पुलिस पार्टी ने अफीम और कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम अंग्रेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी प्रेम नगर कोटकपूरा बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


