*👉🏻 हरप्रीत सिद्धू को फिर से एसटीएफ चीफ बनाया, गुरप्रीत दियो को एडीजीपी अपराध लगाया* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
चंडीगढ़, 19 जुलाई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- नशों की रोकथाम के लिए कैप्टन सरकार ने हरप्रीत सिद्धू को फिर से एसटीएफ का चीफ बना दिया है। एसटीएफ के मुखिया गुरप्रीत कौर दियो को एडीजीपी अपराध लगाया गया है। कैप्टन सरकार ने वीरवार को 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसके बाद 6 उच्च पुलिस अधिकारी भी बदल दिए गए थे। हरप्रीत सिद्दू वही अधिकारी हैं जिन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आते ही नशा रोकने के लिए बनाई गई एसटीएफ के पहले चीफ के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया था। दरअसल हरप्रीत सिद्दू नशों के मामलों की जांच करते हुए अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया तक पहुंच गए थे और इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को एसटीएफ चीफ लगा दिया था और हरप्रीत सिद्धू को मुख्यमंत्री ऑफिस में तैनात कर दिया गया था। इस कार्रवाई के कारण कैप्टन सरकार को काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। जिसके बाद एक बार फिर से कैप्टन सरकार ने हरप्रीत सिद्धू को एसटीएफ चीफ नियुक्त किया है।