*👉🏻 पत्रकार बनकर सड़कों पर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने एक बाइक चालक को काबू किया है जोकि सड़कों पर बिना वजह घूम रहा था। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने बाइक पर सवार होकर किशनपुरा में घूम रहा था। जिसे पुलिस ने रोककर कर्फ्यू में सड़क पर आने का कारण पूछा। जिसके बाद बाइक सवार युवक ने खुद को पत्रकार बताया और कहा कि वह कर्फ्यू दौरान कवरेज कर रहा है। बाइक चालक के बाइक के आगे प्रेस भी लिखा हुआ था। जब पुलिस ने उक्त युवक से कर्फ्यू पास और उसके संस्थान का आईडी कार्ड मांगा तो युवक दोनों ही दिखा नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम पुत्र वरिंदर नाथ भल्ला निवासी जयमल नगर बताई है।

