लूटपाट और चोरी करने वाले दो काबू, रामामंडी थाने से भागने वाला भी पकड़ा*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विमल कांत ने बताया कि एएसआई मेजर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है।आरोपियों की पहचान विजय कुमार पुत्र कुशल सिंह निवासी सूरानसी,विक्की पुत्र मनोज कुमार निवासी ईसा नगर के रूप में हुई है।आरोपियों के पास से दो चोरी किये गए बाइक और चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।इसी प्रकार रामामंडी पुलिस हिरासत से भागे एक व्यक्ति को भी काबू किया है।आरोपी कंवलजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी गांव सैदूके अमृतसर एनडीपीएस मामले में थाना रामामंडी ने पकड़ा था जो हिरासत में से भाग गया था।आरोपी को रामामंडी क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया है।
