*◾रेफरेंडम 2020 के खात्मे के लिए शिव सेना हिन्द द्वारा खन्ना में करवाई जा रही विशाल धर्म संसद: निशांत शर्मा* *👉🏻 धर्म संसद में पहुंचेंगे साधु-संत समाज,हिन्दू धर्म से जुड़े लोग और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि:इशांत शर्मा*
भादसों,11 अप्रैल 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक का आयोजन दिहाती अध्यक्ष पंडित काला भड़ी की अध्यक्षता में भादसों में किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा उपस्थित हुए।बैठक में पहुंचने पर निशांत शर्मा का शिव सैनिकों ने फूल मालाओं से भव्य अभिन्दन किया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय उप प्रधान अमित अरोड़ा, राष्ट्रीय उप प्रधान हरकीरत खुराना,राष्ट्रीय उप प्रधान योगेश बक्शी,राष्ट्रीय उप प्रधान अनुज गुप्ता, पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा ,राष्ट्रीय महामंत्री राहुल दुआ ,राष्ट्रीय महासचिव कीरत सिंह मोहाली,पंजाब यूथ प्रधान संदीप वर्मा,महिला राष्ट्रीय चेयरमैन आशा कालिया, वाईस प्रधान मोहित वर्मा, पंजाब दिहाती यूथ प्रधान प्रिंस चौधरी, बलविंदर सलूजा,पंजाब उप प्रधान भूपिंदर शर्मा आदि शामिल हुए और चारों तरफ निशांत शर्मा जिंदाबाद के नारों की गूंज उठा। इस अवसर पर दिहाती के पंजाब अध्यक्ष पंडित काला भड़ी ने बताया कि खालिस्तान मुहिम रेफरेंडम 2020 के खात्मे के लिए 16 जून को शिव सेना हिन्द के दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर दूसरी विशाल धर्म संसद खन्ना में आयोजित की जा रही है। जिस में 13 अखाड़ों के कई संत, कई हिन्दू वादी नेता व हज़ारों पार्टी कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंचेंगे। धर्म संसद को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह को देखते हुए बठिंडा और भादसों के बाद अमृतसर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर समेत पंजाब हरियाणा व हिमाचल भर के कई शहरों में बड़े स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल दौरे पर निकले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा खुद विभिन्न जिलों में जाकर प्रमुख संतों और हिन्दू नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल रहे है।लोगों से मिल रहे भारी सहयोग को देखते हुए ये धर्म संसद पंजाब के इतिहास में अब तक की सब से बड़ी धर्म संसद होने का अनुमान है।
————————————————————
*◾खालिस्तानियों पर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा*
इस बैठक में खालिस्तानियों को आड़े हाथों लेते हुए निशांत शर्मा ने कहा कि इस संसद का मुख्य मुद्दा 2020 रेफरेंडम को पूरी तरह से ध्वस्त करना, कट्टरपंथियों द्वारा चलाई जा रही सोशल मीडिया साइट्स बैन करवानी, धार्मिक स्थलों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करवाना होगा। शर्मा ने बताया कि 2020 रेफरेंडम को जड़ से उखाड़ने के लिए धर्म संसद के इस भव्य कार्यक्रम में देश भर के 12 राज्यों के 60 शहरों से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
निशांत शर्मा ने कहा कि अब पंजाब में एक मात्र शिव सेना हिन्द पार्टी उभर कर सामने आई है जो कि बेख़ौफ़ हिंदुत्व की पताका फहरा कर रेफरेंडम 2020 के खिलाफ डट कर सँघर्ष कर रही है और जिस ने अकेले ही 2020 रेफरेंडम को फ्लॉप कर के खालिस्तानियों में खलबली मचाई हुई है।
उन्होंने कहा कि खन्ना में आयोजित हो रही धर्म संसद कट्टरपंथियों के लिए बहुत बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। उन के भीतर खलबली मची हुई है क्योंकि खालिस्तान समर्थकों को ये अच्छी तरह पता है कि शिव सेना हिन्द की वजह से रेफरेंडम 2020 की मुहिम फ्लॉप हुई है।उन्होंने कहा कि इस धर्म संसद के बाद शिव सैनिक खालिस्तान मुहिम को पूरी तरह से राख कर के रख देगी। शिव सेना हिन्द रेफरेंडम 2020 का नामोनिशान मिटा देगी।
*ये रहेंगे धर्म संसद के प्रमुख मुद्दे*
निशांत शर्मा ने बताया कि इस धर्म संसद में रेफरेंडम 2020 का खात्मा सब से अहम मुद्दा रहेगा। इस के साथ साथ
हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार, गौ रक्षा, राम मंदिर निर्माण, 1984 के काले दौर के दौरान मारे गए निर्दोष हिन्दूओं के परिवारों को मुआवजा दिलाना और पंजाब में गायों की सुरक्षा व रखरखाव के लिए खास प्रबंध करवाने हेतु सरकार से जल्द ही विशेष पैकेज जारी करवाना,गौ हत्या व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाना और पंजाब में सभी हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाना,देश भर में हिन्दू साधु संतों के खिलाफ किये जा रहे षड्यन्त्र के खिलाफ आवाज उठाना, गीता जयंती पर गीता ग्रँथ का प्रचार प्रसार करना, घर घर में तुलसी के पौधे बंटवाना आदि कई हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार व रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर विचार विमर्श कर के प्रस्ताव पारित करना। इस मौके पर संदीप शर्मा ,अजय गुप्ता ,संजय गुप्ता,मंजीत मेहरा,राजन कोहली,गुरिंदर सिंह,जसविंदर कौर इत्यादि मौजूद थे।
