*👉🏻 पिम्स से भागा नहीं,डिस्चार्ज हुआ था कोरोना पॉजिटिव मरीज* *👉🏻 पढ़ें सही और पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर👇🏻*
जालंधर, 22 जून 2020-(एच.ई)-गढ़ा रोड पर स्थित पिम्स अस्पताल में दाखिल मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज अस्पताल से गायब होने की खबर फैल रही है लेकिन मामला कुछ और है। मरीज तरसेम सिंह उम्र 50 साल निवासी वीपीओ नागरा जालंधर 18 जून को पिम्स अस्पताल में दाखिल हुआ था। इसी दौरान मरीज का कोविड-19 के लिए सैंपल लिए गए थे। मरीज की रिपोर्ट आती उससे पहले ही 20 जून को मरीज डिस्चार्ज हो गया। जिसके बाद मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल प्रशासन ने मरीज से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इसके बाद पिम्स अस्पताल में मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स स्टाफ दहशत में है। सिविल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है कि मरीज कहां चला गया है क्योंकि मरीज की रिपोर्ट के आने के बाद ही उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना होगा लेकिन मरीज का कुछ अता पता ही नहीं है। दूसरी तरफ पिम्स अस्पताल का स्टाफ इस बात से चिंता में है कि उन्होंने 2 दिनों तक मरीज का ट्रीटमेंट किया था और अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उन्हें भी एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

