*👉🏻 अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित दो काबू*
जालंधर,20 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात क्षेत्र की चौकी मंड थाना मकसूदां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो व्यक्तियों को देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एएसआई बलवीर सिंह पुलिस चौकी मंड साथी कर्मचारियों सहित अड्डा वरियाणा में मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी वरियाणा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जो नाकाबंदी देख घबरा गए और वापस मुड़ते हुए गिर गए। पुलिस पार्टी ने दोनों व्यक्ति को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक 32 बोर की देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान रवि शेर सिंह उर्फ रवि पुत्र हीरा सिंह निवासी शाहपुर थाना ब्यास जिला अमृतसर और गुरसेवक सिंह उर्फ बिल्ला कुलविंदर सिंह निवासी पिंड सठियाला जिला अमृतसर बताई। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


