*👉🏻 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जालंधर से चौधरी संतोख सिंह ने दाखिल किए नामांकन*

जालंधर,22 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जालंधर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने आज जिला चुनाव अधिकारी समक्ष अपने नामांकन दाखिल कर दिए। नामांकन दाखिल करते समय चौधरी संतोख सिंह के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी व चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम चौधरी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के वक्त डीसी कंपलेक्स के बाहर हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए।
