स्कूल के बिजली कनेक्शन काटने का मामला ह्यूमन राइट कमीशन के पास पहंचा
नकोदर (अशोक कक्कड़) नकोदर के गांव मीरपुर के प्राइमरी स्कूल की बिजली सप्लाई का मामला पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन में पहुंच गया है। नगर कौंसिल प्रेजिडेंट आदित्य भटारा ने मानव अधिकार कमीशन को शिकायत दर्ज करवाई है की गांव मीरपुर के प्राइमरी स्कूल का बिजली कनेक्शन 23 मई को काट दिया गया है और बच्चों को भयंकर गर्मी में बिना पंखो के ही पड़ना पढ़ रहा है जो बच्चो के मानव अधिकारों का सरासर उलंघन है स्कूल का बिल पेंडिंग है जिस के चलते बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है।
भटारा ने कहा की बिल न देने की जिमेवारी एजुकेशन विभाग की होगी ,परन्तु समस्या छोटे बच्चो के लिए हो गयी है जो भयंकर गर्मी में बिना पंखो के ही रहना पड़ता है और अधिकारी बेखबर है।

