देहात पुलिस ने गैंगस्टर पकड़े
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर एसपी बलकार सिंह,डीएसपी सुरिंदर मोहन की अगुवाई में सीआईए-1 के इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल ने नशा तस्करी करते हुए गैंगस्टर मुनीश कुमार उर्फ काली को साथियों सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी जीपीएस भुल्लर ने बताया कि सीआईए-1 के इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल की अगुवाई में एएसआई विपन कुमार ने गश्त दौरान नूरमहल की तरफ से आ रहे तीन नौजवानों को रोका और तलाशी दौरान उनके पास से एक पिस्तौल 6 कारतूस व नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए।पूछताछ दौरान पता चला है कि सभी आरोपी गैंगस्टर हैं और सरेआम गोलियां चला चुके हैं।इनकी महितपुर के अम्बा ग्रुप के साथ रंजिश चल रही है।आरोपियों पर पहले भी लूटपाट और लड़ाई-झगड़े के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ काली,दिनेश कुमार,हरविंदर उर्फ मनी सभी निवासी नूरमहल के रूप में हुई है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।