*👉🏻 आंखों में आंसू लिए शादी के जोड़े में थाने पहुंची लड़की, नहीं हो रही सुनवाई*

जालंधर,29 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- शादी के जोड़े में सजी हुई लड़की आंखों में आंसू लिए इंसाफ की मांग को लेकर थाना डिवीजन नंबर 3 में पहुंची। मामला यह था कि रविवार रात महाराजा होटल में सोढल के शंकर गार्डन की रहने वाली लड़की पायल मेहरा का सोढल के ही रहने वाले रोहित पुत्र स्वर्गीय वरिंदर के साथ शादी हो रही थी। लेकिन देर रात जब बारात आई तो लड़के वालों ने बीस लाख रुपए और कार की मांग दहेज
के रूप में कर दी। लड़की पक्ष द्वारा काफी समझाने के बावजूद भी लड़के वाले नहीं माने तो वह बारात लेकर वापस चले गए। लड़की पक्ष के लोग रोते रहे और लड़की को ढांढस बंधाते रहे। लड़की पक्ष ने देर रात ही पुलिस को शिकायत दे दी थी लेकिन पुलिस द्वारा इंसाफ न दिए जाने के बाद लड़की पक्ष आज थाना डिवीजन नंबर 3 के बाहर बैठ गए। कुछ देर बाद ही शादी के जोड़े में सजी हुई लड़की आंखों में आंसू लिए इंसाफ की मांग लेकर थाना डिवीजन नंबर 3 में पहुंची तो वहां पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। लड़की ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाएं और लड़के वालों पर मामला दर्ज कर इंसाफ करने की बात कही। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
