*👉🏻 पर्यावरण बचाने हेतु एसबीआई अधिकारियों ने लगाए पौधे*
जालंधर,12 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-आज स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर भारतीय स्टेट बैंक, समृद्धि शाखा जी टी बी नगर जालंधर की ओर से पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश बैंक के शाखा प्रबंधक, श्री पवन कुमार बस्सी ने स्थानीय जीटीबी नगर
जालंधर में पौधे लगाकर दिया। श्री बस्सी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हर नागरिक का उत्तरदायित्व है व इसके लिए पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज जब वातावरण में
प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है और पेड़ों को भी बड़े स्तर पर काटा जा रहा है, तो पौधारोपण करना तथा पौधों को बचाना और भी आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक पवन कुमार बस्सी,नरिंदर कुमार,मेला सिंह,सुश्री ममता व धर्मपाल सिंह उपस्थित थे।


