*👉🏻 कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह को लॉलीपॉप देने गए पंजाब यू.टी मुलाज़िमों को गनमैनों ने रोका* *👉🏻 प्रदर्शन कर रहे मुलाज़िमों को देख घबराए चौधरी, दरवाजा बंद कर चले गए घर के अंदर*
जालंधर,1 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर आज सुबह पंजाब और यू.टी मुलाज़िम संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। पंजाब और यू.टी मुलाज़िम पेंशनर्ज संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने चौधरी संतोख सिंह को लॉलीपॉप देने की कोशिश की लेकिन चौधरी संतोख सिंह के गनमैनों ने उन्हें आगे नहीं आने दिया। कमेटी के पदाधिकारी आशीष जुलाहा ने बताया कि कांग्रेस सरकार शुरू से ही मुलाज़िमों से झूठे वादे कर लॉलीपॉप दे रही है। इसीलिए आज संघर्ष कमेटी
के सभी सदस्यों ने यह निर्णय किया था कि चौधरी संतोख सिंह को झूठे लारों के लॉलीपॉप थमाए जाएं ताकि उन्हें मुलाजिमों की मांगों के बारे में एक बार फिर से पता चल सके, लेकिन जैसे ही चौधरी संतोख सिंह को देख प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने उन्हें लॉलीपॉप थमाने की कोशिश की तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद चौधरी प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों से मिले बिना ही घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
