*👉🏻 नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला*
जालंधर,9 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया ने ने कहा कि नोटबंदी की मार से भारत की जनता आज तक उबर नहीं पाई है और मोदी आज भी लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाने की बात कर रहे हैं। इसीलिए कांग्रेस ने लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की सच्चाई दिखाने और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। आहलुवालिया ने कहा कि मोदी सरकार दलित विरोधी नीतियां चला रही हैं और आम जनता पर टैक्सों का बोझ डाल रही है। जिसका पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुरजोर विरोध करती है। पुतला फूंका प्रदर्शन में सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया।

