*👉🏻 जीटीबी नगर की समृद्धि शाखा में एसबीआई वैल्थ का हुआ उद्घाटन*

जालंधर,8 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के योग्य प्रबंध निदेशक (आर एंड डीबी) प्रवीण कुमार गुप्ता ने श्री राणा आशुतोष कुमार सिंह,मुख्य महाप्रबंधक, चंड़ीगढ़ सर्कल गिरिधररा किनी,मुख्य महाप्रबंधक, डब्लूएमबीयू,कारपोरेट सेंटर मुंबई,राजीव अरोड़ा महाप्रबंधक, नेटवर्क-4, चंड़ीगढ़ सर्कल प्रणय रंजन द्विवेदी,उप-महाप्रबंधक, लुधियाना और सुशील कुमार हंस क्षेत्रीय प्रबंधक, जालंधर की उपस्थिति में जीटीबी नगर जालंधर समृद्धि शाखा में एसबीआई वैल्थ का उदघाटन किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने संबोधित करते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहला सार्वजनिक क्षेत्र बैंक है। जिसने समृद्ध/एचएनआई ग्राहकों के लिए एक एसबीआई वैल्थ जैसी सेवा शुरू की। उन्होंने कहा एसबीआई वैल्थ हमारे द्वारा लॉन्च की गई देश की सबसे बेहतरीन पेशकश है। जिसे मजबूत नींव के साथ एक प्रमुख बैंकिंग समाधान के रूप में लॉन्च किया गया है।जो 212 वर्षों के हमारे अस्तित्व के समानार्थी है। हमारी संपत्ति व्यापार सेवाओं को हमारे मूल्यवान ग्राहकों की सभी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है और पेशेवर रिलेशनशिप अधिकारियों और ईवेल्थ प्लेटफार्म के माध्यम से पेश किया जाता है। धन प्रबंधन के लिए कुल छह ग्राहकों को मौके पर ही इस सेवा से जोड़ा गया तथा होम लोन स्वीकृति पत्र भी ग्राहकों को सौंपे गए। श्री गुप्ता ने हैमिल्टन मेफेयर समूह को होम लोन प्रोजेक्ट के टाईअप के लिए स्वीकृति पत्र भी सौंपा। श्री गुप्ता ने डीएवी कॉलेज का भी दौरा किया तथा प्रबंधन,संकाय सदस्यों और मेधावी छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने कॉलेज की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 5 कंप्यूटर भी प्रस्तुत किए तथा कॉलेज के दिव्यांग छात्रों के उपयोग के लिए छः सीटर इलेक्ट्रिक भी प्रदान की।
बाद में श्री गुप्ता ने क्षेत्रीय बिजनेस ऑफिस 4 सिविल लाइंस जालंधर में 51 मुद्रा ऋणों के लिए स्वीकृति
पत्र लाभार्थियों को सौंपें और बैंक के मुख्य शाखा में ग्राहकों से बातचीत की।


