*👉🏻 दहेज प्रताड़ना के आरोप में क्राकरी शोरूम इकबाल सिंह एंड संस के मालिक अौर परिवार पर मामला दर्ज* *👉🏻 इकबाल सिंह के भाई, पिता, पत्नी व बेटे भी हुए नामजद*
जालंधर,25 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-रैणक बाजार में स्थित क्राकरी शोरूम इकबाल सिंह एंड संस के मालिक इंदरजीत सिंह निवासी शास्त्री नगर के खिलाफ अपने भाई की पत्नी के साथ मारपीट करने, गलत हरकत करने अौर दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज किया गया है।इंदरजीत सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट अौर अपने भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखने का मामला पहले से दर्ज था। एसीपी हरसिमरत सिंह ने जांच के बाद इंदरजीत सिंह के साथ साथ उसके पिता इकबाल सिंह, इंदरजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर व उसके दो बेटों इशविंदर सिंह व आशीष पाल सिंह सहित इंदरजीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन सभी फरार हो गए। थाना चार के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूरदर्शन एन्कलेव में रहने वाले अौर दाना मंडी में आढ़त का काम करने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सतिंदर कौर की शादी 2004 में शास्त्री नगर में रहने वाले गुरप्रीत सिंह से हुई थी। उसका पति गुरप्रीत सिंह,ससुर इकबाल सिंह, जेठ इंदरजीत सिंह व इंदरजीत की पत्नी गुरमीत कौर उससे दहेज की मांग करते थे अौर मारपीट करते थे। पुलिस को दी शिकायत में सतिंदर कौर ने बताया कि उनको घर पर खाने पीने के लिए नहीं दिया जाता था। जेठ इंदरजीत उस पर बुरी नजर रखता था अौर विरोध करने पर मारपीट करता था।उसका पति गुरप्रीत सिंह, ससुर, जेठानी भी उसके जेठ का साथ देते थे अौर उससे मरपीट करते थे। उसने बताया कि उसे लड़का न पैदा करने के ताने भी दिए जाते थे। इस दौरान उसकी बेटी बीमार हुई तो इलाज नहीं करवा रहे थे। उसने अपने माता पिता को इलाज करवाने के लिए बुलाया तो सभी के साथ मारपीट की गई। उसके पिता पर जानलेवा हमला भी किया गया। जेठ इंदरजीत, ससुर इकबाल सिंह, गुरमीत कौर अौर उसके बेटों इशविंदर सिंह व आशीष पाल ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी अौर उसकी वीडियो भी बनाई। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है अौर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

