*👉🏻 स्वर्गीय मनमोहन कालिया जी की 32वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ करवाया*

जालंधर,2 जून-(ज्ञान सिंह)-पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के पिता स्वर्गीय मनमोहन कालिया जी की 32वीं पुण्यतिथि पर गीता मंदिर सेंट्रल टाउन में हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने श्री मनमोहन कालिया जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह 7 से 8 बजे तक हवन यज्ञ किया गया। जिसके बाद श्री कालिया के निवास स्थान पर लंगर का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, मोहिंदर भगत,किशन लाल ढल्ल,रमेश शर्मा, रवि महेंद्रू,राजेश जैन,पं. ललित कुमार कपिल,ऋतुराज मोती,विनय सभ्रवाल,विजय कालिया,शाम शर्मा,मुकेश वालिया,पुनीत शुक्ला के इलावा सभी भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्यों ने हिस्सा लिया व स्वर्गीय मनमोहन कालिया जी को श्रद्धांजलि भेंट की।



