*👉🏻 पूर्व कांग्रेसी विधायक का खासमखास नोनी व गरारी अवैध असले व कारतूस सहित काबू, एक फरार* *👉🏻 शशि शर्मा कांड के मुख्य गवाह राजीव शर्मा और सेहरा बंधु को टारगेट करने का था प्लान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 जून 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने दो आरोपियों को अवैध असले व जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि पूर्व कांग्रेसी विधायक के खासम खास गौरव शर्मा उर्फ नोनी पुत्र दौलत राम निवासी कालिया कॉलोनी फेस 3 के पास एक 7.62 एमएम (अनवर्जित) अवैध पिस्तौल मौजूद है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। साथ ही बस्ती नौ का रहने वाला महेंद्र सिंह उर्फ गरारी पुत्र जोगिंदर सिंह के पास भी एक 12 बोर का पिस्तौल है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कल ही उठा लिया था और जांच कर रही थी
लेकिन इनके बारे में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की थी। आज पत्रकारवार्ता दौरान डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 ने गौरव शर्मा नोनी के पास से पांच जिंदा कारतूस सहित एक अवैध पिस्तौल और महेंद्र सिंह गरारी के पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस वह 315 बोर का एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
आरोपियों का एक साथी तलविंदर सिंह उर्फ बंटी पुरेवाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी राजा गार्डन आरोपियों की गिरफ्तारी होने की सूचना पर घर से फरार हो चुका था। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
—क्या था आरोपियों का टारगेट—
सूत्रों की माने तो आरोपी शशी शर्मा कांड के मुख्य गवाह राजीव शर्मा को टारगेट करने वाले थे। क्योंकि राजीव शर्मा ने अपने बयानों में बताया था की कैसे दलबीरा ने अपने साथियों सहित मिलकर शशि शर्मा को जान से मारने की 20 लाख रुपये की सुपारी ली थी। गौरव शर्मा उर्फ नोनी दलबीरा ग्रुप का ही साथी है और वह केस को कमजोर करने के लिए राजीव शर्मा को रास्ते से हटाने वाले थे। क्योंकि अगर मुख्य गवाह ही नहीं रहेगा तो जेल जा चुके आरोपी आसानी से बाहर आ सकते थे। इसके साथ ही सेहरा बंधुओं के ऊपर हुए हमले के मामले में भी आरोपी दबाव बनाने के लिए फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। क्योंकि सेहरा बंधुओं पर हमला करने वाला पुलिस विभाग की एसआई सोनम बाजवा का भाई गोपी बाजवा और गौरव शर्मा नोनी जिगरी यार है। सिलसिला यहीं पर ही खत्म नहीं हो जाता आरोपियों का गिरोह इतना बड़ा हो चुका है कि इनके कितने ही साथी और हैं जिनके पास अवैध असला मौजूद है। अगर पुलिस सख्ती से जांच करें तो और भी आरोपी पकड़ में आ सकते हैं।
वही राजीव शर्मा ने पुलिस कमिश्नर जालंधर को लिखित शिकायत भेज कर अपनी जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए कहा है।