*👉🏻 डीएसपी भुल्लर की गोली लगने से मौत* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नाभा, 20 अक्तूबर 2022- स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में तैनात डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई।
देर रात अचानक गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। नाभा के पोश एरिया मॉडल रोड पर रहने वाले गगनदीप सिंह भुल्लर देर रात घर पर ही थे तभी गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पुलिस पार्टी पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह देखने को मिला की गोली डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर से नहीं चली बल्कि उनकी लाइसेंसी .32 बोर की रिवाल्वर से गोली चली है। पुलिस ने तुरंत ही घायल डीएसपी को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा की गोली कैसे चली। फिलहाल गगनदीप सिंह भुल्लर के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।