*👉🏻 जेल से बाहर आते ही शुरू की नशे की तस्करी, पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू*
जालंधर,13 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि थाना एक के एएसआई गुरुदेव सिंह व एस ओ यू की टीम ने सीजेएस स्कूल नजदीक वेरका मिल्क प्लांट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिधिपुर फाटक की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को देखा। जिसने हाथ में एक प्लास्टिक का लिफ़ाफ़ा पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर
व्यक्ति घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर उसके हाथ में पकड़े हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 1 में मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि आरोपी लाडी पुत्र बीर सिंह निवासी गांव लखन खुर्द जिला कपूरथला 6 महीने पहले ही नशे के केस में सजा काटकर बाहर आया है। बाहर आते ही आरोपी ने फिर से नशे की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है ताकि ये पता चल सके कि आरोपी नशा कहाँ से लेकर आता है और किसे बेचता है।
