*👉🏻 महाजन जनरल स्टोर में सुबह 4:45 बजे लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- बस्ती अड्डा चौक नजदीक स्थित महाजन जनरल स्टोर में आज सुबह 4:45 बजे अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने महाजन जनरल स्टोर के मालिक राजिंदर कुमार को दी। सूचना मिलते ही राजिंदर कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायर अफसर नरेश कुमार दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरु की।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शटर तोड़कर दुकान में लगी हुई आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7:00 बजे आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में दमकल विभाग की 10 गाड़ियों का पानी लगा है। दुकान में आग किन कारणों से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण दुकान में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो चुका है।
