*👉🏻 पांच सौ रुपये के नकली नोटों सहित पांच काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने पांच सौ रुपए के नकली नोटों सहित पांच व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई अजय पाल सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग 500 रुपये के नकली नोटों को चलाने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए
एएसआई अजय पाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मिलकर पांच व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 14 नकली नोट बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी तेलिया मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर, राहुल पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कोट सदीक जालंधर, जसपाल सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कोट सदीक जालंधर, आकाश पुत्र रमेश कुमार निवासी गुलाबिया मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर और रोहित भाटिया पुत्र प्रदीप भाटिया निवासी मंजीत नगर बस्ती शेख जालंधर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
